Header Ads Widget

Responsive Advertisement

AI ने ली 31 साल की महिला की जान। मृतक महिला के माता-पिता ने Open AI पर ठोका मुकदमा।

AI मानव-जीवन के लिए जितना बड़ा फायदेमंद है तो वही AI का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। AI ने फिर से एक 31 वर्षीय महिला की जान ले ली जिसके बाद मृतक महिला के माता-पिता ने Open AI पर मुकदमा दर्ज किया है। जानने के लिए पूरा लेख पढ़े। 

AI का बढ़ा खतरा 

आजकल AI का इस्तेमाल आम सा हो गया है। हर कोई AI का इस्तेमाल कर रहा है। आजकल AI से लगभग हर कोई चैट या वीडियो की जरिए बाते करना पसंद कर रहा है। AI की पड़ी आदत में AI पर यकीन करना आसान भी हो गया है। AI सवालों के जवाब तो सही देता है लेकिन का कभी-कभी AI गलत मशवरा दे देता है जिसके चलते बड़ा नुकसान हो जाता है जैसा 31 वर्षीय महिला बोवेन वान (Bowen Wan) के साथ हुआ। 

AI ने दी बोवेन वान को गलत 

सलाह

 बोवेन वान (Bowen Wan) मूल रूप से चीनी निवासी थी लेकिन अमेरिका में रहती थी। बोवेन वान अमेजन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। बोवेन वान की उम्र 31 बर्ष बताई जा रही है। दरअसल बोवेन वान को लंबे समय से मिर्गी (Epilepsy) की बीमारी थी। बोवेन वान का लंबे समय से इलाज भी चल रहा था। एक दिन बोवेन वान ने Open AI के चैटबोट ChatGPT से सलाह ली तो ChatGPT ने बोवेन वान को 25 दिन के भीतर दवा छोड़ने का टाइम टेबल बनाया बिना डॉक्टर को बताए। शुरुआत में दवा कम करने की सलाह दी और 25वें  दिन तक दवा को शून्य करने को कहा। दवा छोड़ने पर चीनी महिला बोवेन वान की मौत हो गई। 



परिवार ने लगाया Open AI पर 

आरोप 

बोवेन वान के माता-पिता ने Open AI और Open AI के CEO सैम ऑल्टमैंन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार का आरोप है Open AI के चैटबोट ChatGPT ने डॉक्टर को बिना बताए बोवेन वान को 25 दिन में दवा धीरे धीरे कम करने और आखिर में बंद करने की सलाह दी जिसके बाद बोवेन वान ने दवा बंद कर दी। मिर्गी की दवा बंद करने के बोवेन वान की मृत्यु हो गई। 
हालांकि मौत का मामला 12 फरवरी 2026 का बताया जा रहा है। मौत के 8 महीने बाद परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
इससे पहले भी AI से मौत के कई मामले सामने आए है। 
 

कहाँ करे AI का बेहतर यूज

आजकल AI का अच्छा इस्तेमाल पढ़ाई में या किसी काम की जानकारी ( मेडिकल , दवा डॉक्टर की सलाह के साथ) में कर सकते है। आप  AI से किसी के बारे में जानकारी ले सकते है। 
ध्यान रहे बीमारी, मेडिकल या दवा की जानकारी आप AI से ले सकते है लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के AI पर भरोसा बिकुल न करे। वरना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है जैसा के बोवेन वान  साथ हुआ। बोवेन वान को AI से सलाह लेना इतना भारी पड़ा कि आखिर में बोवेन वान की जान चली गई। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ