अमेरिका के इतिहास में पहली बार मुस्लिम सीनेटर की जीत हुई है इसके अलावा और कई बड़े मुस्लिम नेता चुने गए हैं। अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की बुरी हार हुई वही डेमोक्रेट्स ने हाउस और सीनेट में बहुमत हासिल किया।
अमेरिका में मिड-टर्म इलेक्शन
अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को मिडटर्म इलेक्शन के लिए मतदान हुआ। चुनाव परिणामों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि अमेरिका में हर दो साल में मिडटर्म चुनाव होते हैं। इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) की सभी 435 सीटों पर मतदान होता है, जबकि सीनेट (Senate) की लगभग एक-तिहाई सीटों पर चुनाव होते हैं।
इसके अलावा कई राज्यों में गवर्नर के चुनाव भी कराए जाते हैं। 2026 के चुनाव में 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए मतदान हुआ।
कांग्रेस में ट्रंप की करारी हार
अमेरिकी कांग्रेस में ट्रंप की बुरी तरह हुई। अमेरिका के मिड टर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों—प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) और सीनेट (Senate) में रिपब्लिकन पार्टी अपना बहुमत गंवा चुकी है। दोनों सदनों पर अब डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण हो गया है।अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) की कुल 435 सीटों में से डेमोक्रेटिक पार्टी ने 228 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं सीनेट (Senate) में भी डेमोक्रेट्स ने 100 सीटें में से 54 सीटें हासिल कर ली हैं।
इस नतीजे के बाद रिपब्लिकन पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों में अपना बहुमत खो दिया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
ट्रंप की बढ़ी मुश्किल
अब अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत होने के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
दरअसल, कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद रिपब्लिकन पार्टी के लिए नए कानून और बजट से जुड़े प्रस्ताव पारित कराना आसान नहीं होगा।
डेमोक्रेट्स ट्रंप प्रशासन के फैसलों की जांच कर सकते हैं, उनके अधिकारियों की नियुक्तियों को रोक सकते हैं और सरकार के कई प्रस्तावों का विरोध कर सकते हैं।अगर कांग्रेस कोई ऐसा विधेयक पारित करती है जो ट्रंप की नीतियों के खिलाफ है, तो राष्ट्रपति उसे वीटो कर सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस दोनों सदनों में दो-तिहाई (66%)बहुमत से राष्ट्रपति के वीटो को पलट सकती है। ऐसे में आने वाले दो साल डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजनीतिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
अमेरिका में मुस्लिमों का जलवा
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव 2026 में मुस्लिम नेताओं ने कई बड़ी जीत दर्ज की हैं। अब्दुल अल सईद ने मिशिगन से सीनेट का चुनाव जीतकर इतिहास रचा और अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनने जा रहे हैं। वहीं इल्हान उमर और राशिदा तलीब ने भी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है।
इसके अलावा एबर कावास ने न्यूयॉर्क राज्य सीनेट की सीट जीतकर इतिहास रच दिया। वह न्यूयॉर्क राज्य विधानमंडल में चुनी जाने वाली पहली फिलिस्तीनी अमेरिकी और पहली हिजाब पहनने वाली फिलिस्तीनी अमेरिकी महिला बनी हैं।



0 टिप्पणियाँ