Header Ads Widget

Responsive Advertisement

AI से वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी। अब होगी जेल ?

आजकल AI का इस्तेमाल आम हो गया है। हर कोई आज के टाइम AI का इस्तेमाल कर रहा है। कभी कभी हम AI का ऐसे काम में इस्तेमाल कर लेते है जो हम पर बहुत भारी पड़ सकता है। ऐसे ही बड़ी गलती बिहार के एक युवक को भरी पड़ गई। जानने के लिये पूरा लेख पढ़े। 

क्या है AI ? 

AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) इंसानों द्वारा बनाई गई तकनीक है। AI इंसानों की तरह ही काम करता है। AI अलग अलग रूप में हो सकता हैं ( रोबोटिक AI, कंप्यूटर AI, सॉफ्टवेयर AI या एक ऐप के रूप में जिससे हम अक्सर सवाल जवाब पूछते है ) | आजकल अधिकतर AI का इस्तेमाल वीडियो , , फोटो बनाने के लिए होता है। AI से हम कोई भी जानकारी ले सकते है। AI का इस्तेमाल स्टूडेंट पढ़ाई के लिए भी करते है। अगर कोई भी जानकारी लेना चाहते है तो AI का यूज ले सकते है। ध्यान रहे AI से दवाओं या बीमारी के बारे में जानने की कोशिश न करे , इससे आपको नुकसान हो सकता है। दवाओं या बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर से ही सलाह ले। 

AI से वीडियो बनाना पड़ा भारी 

बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हजरत अली शोएब ने AI से एक वीडियो बनाई जिसमें शोएब बंगलुरू में विधानसभा के आगे खड़ा है। विधानसभा के सामने खड़ा होकर शोएब विधानसभा की ओर हाथ से इशारा करता है जैसे बंदूक से विधानसभा की ओर गोली चला रहा हो। विधानसभा की ओर इशारे के साथ ही विधानसभा में बड़ा विस्फोट होता है।इस तरह की AI से शोएब ने वीडियो बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी साथ साथ कैप्शन में लिख दिया “विधानसभा को उड़ा दिया बम से”। इसके तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आई और हजरत अली शोएब को गिरफ्तार कर लिया। 




शोएब को होगी जेल ?

शोएब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस शोएब से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने शोएब को डिजिटल सिस्टम और IP एड्रेस की मदद से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है शोएब ने वीडियो लोगों में डर फैलाने के उद्देश्य से बनाई थी और विडियो बनाने में शोएब की किसी ने मदद की थी या नहीं, इस बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही हैं। 
शोएब से पूछताछ के बाद और अधिक जानकारी जुटाने के बाद ही शोएब की सजा तय की जाएगी। 
रिपोर्टों के मुताबिक , शोएब पर भारतीय न्याय संहिता ( BNS ) की धारा दो धाराएं , धारा 353(1)(b) , धारा 353(2) लगी है जिसमें 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। 

भूलकर भी न पूछे AI पर ये चीजें ?

आजकल किसी भी चीज का जवाब ढूंढना पहले से बहुत आसान हो गया हैं। AI से सवाल पूछते पूछते हम इतने आगे बढ़ जाते है कि हमे अपने सवाल के बारे में भी नहीं पता होता हम क्या पूछ रहे है। AI से कोई ऐसी चीज बनाने के बारे में न पूछे जिससे मानव जीवन को नुकसान पहुंचे। ( जैसे मिसाइल कैसे बनाए , ड्रोन कैसे बनाए , बॉम्ब कैसे बनाए , विस्फोटक कैसे बनाए या किसी को नुकसान पहुंचाने के बारे में न पूछे )। 
AI के अलावा गूगल से भी ऐसी जानकारी पूछने पर आप मुश्किल में पड़ सकते हैं और भविष्य में आप जाँच के दायरे में आ सकते है। AI का इस्तेमाल अच्छे काम के लिए करे बुरे काम के लिए AI का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। 







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ