डिलीवरी बॉय समीर के साथ बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है। सिर्फ 10 ₹ के लिए समीर को मारा-पीटा , गालि-गलौच की , समीर की गरीबी का मजाक भी उड़ाया और फिर समीर की जान चली गई। जानने के लिए पूरा लेख पढ़े।
डिलीवरी बॉय था समीर
समीर दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता था। समीर दिल्ली में ही डिलिवरी का काम करता था। समीर के घर के हालात बहुत खराब थे इतने खराब की समीर साइकिल से ही डिलीवरी करता था यानि समीर के पास डिलीवरी के लिए बाइक भी नहीं थी।
10 ₹ के लिये समीर को पीटा
एक दिन पूर्वी विनोद नगर से डिलीवरी के लिए ऑर्डर आया। ऑर्डर 4 अक्टूबर को रात्रि के समय एक कॉफी का ऑर्डर आया। ऑर्डर 150 ₹ का था। समीर ऑर्डर लेकर टाइम पर पहुंच गया। समीर ने पहुंचकर इंतजार किया , कुछ टाइम टाइम रामपाल ग्राहक ऑर्डर लेने आया। रामपाल ग्राहक ने ऑर्डर ले लिया और पेमेंट के लिए 15 मिनट तक इंतजार कराया। 150
₹ पेमेंट किया और 150 में 10 ₹ फटे दिये। समीर ने फटे 10 रुपए को बदलने के लिए रामपाल ग्राहक से अनुरोध किया या ऑर्डर कैंसिल करने के लिए बोला इतने में ही रामपाल ने डिलिवरी बॉय समीर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
समीर को लोहे से पीटा
ग्राहक रामपाल ने समीर को 3 थप्पड़ भी मारे इतने में ही रामपाल का बेटा राकेश उर्फ बंटी आ गया। बंटी ने भी समीर के साथ मार पिटाई की और लोहे की छड़ से भी मारा। समीर के साथ गालि-गलौच भी की , समीर को गरीब होने का ताना भी दिया। समीर से बोला तू गरीब है तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। समीर को अपने सम्बन्ध राजनीति पार्टियां से भी होने के दिए।
घटना के बाद समीर ने बनाया वीडियो
समीर के साथ हुई दर्दनाक घटना के एक दिन बाद ( 5 अक्टूबर ) को समीर ने वीडियो बनाया। समीर ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। समीर ने वीडियो में बोला में गरीब हूँ। साइकिल से ही डिलीवरी करता हूँ। मैं अपनी मेहनत से ही कमाता हूं और कम खाता हूँ। समीर ने ये भी बोला में गरीब हूँ इसलिए मेरी कोई सुनवाई नहीं होगी और मुझे इंसाफ नहीं मिलेगा। आगे समीर ने बोला मुझे मारा पीटा मुझे इसका इतने दर्द नहीं हुई जितना दर्द मुझे गरीबी के ताने देने पर हुआ। इतने में ही समीर ने जहर खा लिया। समीर अपने गरीबी ताने को बर्दाश्त नहीं कर सका और जहर खा लिया साथ साथ समीर ने डिलीवरी बॉय की सेफ्टी की भी अपील की।
जन्मदिन से एक दिन पहले मौत
जहर खाने के बाद समीर को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री (LBS अस्पताल ) में भर्ती कराया गया। समीर का अस्पताल में इलाज के दौरान 15 दिन बाद 20 अक्टूबर को मौत हो गई। समीर की मां ने बताया समीर 21 अक्टूबर को 24 साल का होने वाला था यानी समीर का 21 अक्टूबर को 24वाँ जन्मदिन था। जन्मदिन से एक दिन पहले ही समीर की मौत हो गई।
दो आरोपी गिरफ्तार , भेजे जेल
मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने 2 आरोपी ( रामपाल सिंह चौधरी , रामपाल सिंह का बेटा राकेश चौधरी उर्फ बंटी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रामपाल और बंटी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 जोड़ी है और दोनों आरोपी को जेल भेज दिया।
0 टिप्पणियाँ